उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में बीते दो जनवरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है

Story Highlights
  • पुलिस चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते दो जनवरी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।यहां के नौहा नौगांव निवासी नारायणस्वरूप बीते दो जनवरी को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कानपुर देहात माती न्यायालय से अपने घर वापस लौट रहे थे कि तभी थाना क्षेत्र के बारापुर निवासी ट्रैक्टर के चालक राजेश ने बारापुर मोड़ के पास ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी लेकर गए।जहां से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।वहां पर भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें कानपुर रीजेंसी में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।बुधवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक राजेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button