उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
डेरापुर में खिचड़ी भोज का आयोजन
कानपुर देहात में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को थाना प्रभारी डेरापुर ने कस्बे में खिचड़ी भोज का आयोजन कर समरसता का संदेश दिया।थाना प्रभारी डेरापुर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कस्बे में खिचड़ी भोज का आयोजन किया

- थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने खिचड़ी वितरित कर दिया समरसता का संदेश
पुखरायां।कानपुर देहात में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को थाना प्रभारी डेरापुर ने कस्बे में खिचड़ी भोज का आयोजन कर समरसता का संदेश दिया।थाना प्रभारी डेरापुर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कस्बे में खिचड़ी भोज का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने स्टॉल लगाकर राहगीरों को खिचड़ी वितरित कर समरसता का संदेश दिया।थाना प्रभारी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।इसलिए हम सभी को किसी न किसी रूप में मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।इस मौके पर निरीक्षक अपराध धीरेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक केशव देव,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,कांस्टेबल अहमद,कांस्टेबल चंद्र विनायक,चालक कुंवर बहादुर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



