कानपुर देहात

सीडीओ ने पेंशनर दिवस पर सुनी समस्याएं, दिये निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। पेंशन दिवस प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह की 17 तारीख को मनाया जाता है। पेंशनर दिवस के अवसर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। पेंशनर दिवस के अवसर पर कृषि विभाग से सेवा निवृत्त कामदर के पद पर रहे राम वर्मा द्वारा पेंशन के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया गया कि जब से सेवानिवृत्त हुए है पेंशन नही मिल रही है जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर पेंशन दिलायी जाये। तथा मौके पर ही निस्तारित किया जाये।

cdo1 1

पेंशनर दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों द्वारा पेंशन में आ रही समस्याओं से को अवगत कराया गया जिसमें प्रमुख कारण पेंशनर के इंक्रीमेंट को लेकर थी जिसे शीघ्र निस्तारित कराए जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी  एवं  बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी पेंशनरों के प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button