उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
तेज रफ्तार अनियंत्रत ऑटो बीच सड़क पर पलटा, चालक को लगी चोट और खलासी सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक कड़ा, अफोई मार्ग से प्रेमनगर की तरफ़ नया पूरवा ऑटो चालक अपने घर जा रहा था, तभी गौती के पुल के आगे विपरीत दिशा से एक साईकिल चालक के अचानक बीच में आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया

फतेहपुर। जानकारी के मुताबिक कड़ा, अफोई मार्ग से प्रेमनगर की तरफ़ नया पूरवा ऑटो चालक अपने घर जा रहा था, तभी गौती के पुल के आगे विपरीत दिशा से एक साईकिल चालक के अचानक बीच में आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया और चालक को चोट आ गई और खलासी सुरक्षित रहा, लेकिन ऑटो की पहिया निकल गई और आगे छतिग्रस्त हो गया,और थाना क्षेत्र के अफोई बार्डर से जा रही आई टी. बीपी. फ़ोर्स ने दौड़कर ऑटो चालक को बाहर निकाला और स्थानीय अफोई चौकी प्रभारी राकेश कुमार को सूचना मिलते ही, ऑटो चालक को नजदीकी डॉक्टर के पास दवा,इलाज के लिए भेज दिया।
पूरा मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के गौती के पुल नया पुरवा मोड़ के पास की घटना।



