उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में करेंट की चपेट में आकर मासूम की मौत,खेलने के दौरान हुआ हादसा

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के अकारू गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की विद्युत करेंट लगने से मृत्यु हो गई।हादसा उस समय हुआ जब अनिल कुमार का पुत्र घर में खेल रहा

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस बोली सूचना मिलने पर की जाएगी जांच

पुखरायां।कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के अकारू गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की विद्युत करेंट लगने से मृत्यु हो गई।हादसा उस समय हुआ जब अनिल कुमार का पुत्र घर में खेल रहा था।उसी समय वह करेंट की चपेट में आ गया।परिजन आनन फानन में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।विधुत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की औपचारिक सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button