उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने लगाई चौपाल, सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं

आज पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर ने नगर पालिका परिषद पुखरायां के मोहल्ला शिवाजी नगर (कुसरजापुर) में चौपाल लगाकर वार्डवासियों की समस्याओं को सुना

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। आज पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर ने नगर पालिका परिषद पुखरायां के मोहल्ला शिवाजी नगर (कुसरजापुर) में चौपाल लगाकर वार्डवासियों की समस्याओं को सुना।

वार्डवासियों की समस्याएं:

वार्डवासियों ने वार्ड में समुचित सफाई न होने और नाली भरी होने की समस्या से पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को अवगत कराया और सफाई कराये जाने हेतु अनुरोध किया।

तत्काल कार्रवाई:

इस पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर सफाई नायकों के साथ ही हल्का क्षेत्र में लगे सफाई कार्मिकों को बुलाया तथा कर्मचारियों की लापरवाही पर उनकी फटकार लगाते हुए मौके पर उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में वार्ड की समुचित सफाई कार्य कराया।

 

आश्वासन:

 

उन्होंने वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की कोई लापरवाही कर्मचारियों द्वारा की जाती है तो वह उन्हें अवगत करायें।

 

सड़क निर्माण की मांग:

 

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की कार्यशैली की वार्डवासियों द्वारा प्रशंसा करते हुए वार्ड में जल निकासी हेतु नाली एवं सड़क निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर उनके द्वारा शीघ्र ही अवर अभियंता को भेजकर स्थल का निरीक्षण कराने तथा बजट की उपलब्धता के अनुसार विकास कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया।

 

उपस्थिति:

 

इस मौके पर सफाई इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा एवं सफाई नायक महेश कुमार सैनी सहित अन्य पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button