भोजपुरी

यूट्यूब पर मचा अक्षरा सिंह के नए गाने का धमाल, मिले 17 लाख से ज्यादा व्यूज

अक्षरा सिंहा का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है. इसका नाम 'मोरे होंठवा से नथुनिया' है. ये म्यूजिक वीडियो यूट्यूब आते ही छा गया है. इसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है और वह खुद इस गाने में परफॉर्म कर रही हैं. महज चार दिन में इस सॉन्ग को 17 लाख से ज्यादा यानी 1,712,897 बार देखा जा चुका है.

‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ सॉन्ग का पिक्चराइजेश शानदार है. इसमें अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. अक्षरा इस सॉन्ग में कई अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. लेकिन उनका नथुनिया वाला लुक ऑडिंयस को काफी पसंद आ रहा है. ब्लैक आउटफि में बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही हैं और अपनी दिलकश अदाओं से भरे डांसिंग मूव्स को दिखा रही हैं.

मिले 17 लाख से ज्यादा व्यूज

अक्षरा सिंह के इस पॉपुलर सॉन्ग के बोल कुलवंत जानी ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया गया है. इस गाने की कोरियाग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है. ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’ सॉन्ग 20 दिसंबर को लॉन्च हुआ है. महज चार दिन में इस सॉन्ग को 17 लाख से ज्यादा यानी 1,712,897 बार देखा जा चुका है.

यहां देखिए अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मोरे होंठवा से नथुनिया’


आशा भोसले ने गाया है ऑरिजनल सॉन्ग

खास बात ये है कि इस सॉन्ग के ऑरिजनल म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवण हैं. इस ऑरिजनल सॉन्ग को आशा भोसले ने गाया था. ये सॉन्ग साल 1977 में आई फिल्म ‘दंगल’ का है. इस वक्त बॉलीवुड में भोजपुरी फिल्में बनना शुरु हुई थी. इस गाने की तरह फिल्म को काफी पसंद किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button