उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

होली के दृष्टिगत डेरापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,40 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।जिससे अपराध जगत में खलबली मच गई है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।जिससे अपराध जगत में खलबली मच गई है।पुलिस ने दो अलग अलग व्यक्तियों के कब्जे से 40 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि होली व रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत यह कार्यवाही की गई है।पुलिस ने बीती सोमवार की रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सरगांव खुर्द निवासी मुलायम सिंह को 21 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत घर दबोचा।वहीं नरेंद्र कुमार के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद किए गए हैं।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button