उत्तरप्रदेश

बदायूं गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका ने उठाए सवाल, बोली – महिलाएं माफ नहीं करेंगी

प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया ''महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई.''

महिलाएं माफ नहीं करेंगी
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया ”क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे. महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई.” उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ”क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी.”

बदायूं गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी

 

जानें- चंद्रमुखी देवी ने क्या कहा था
गौरतलब है कि, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था और पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी. बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था. हालांकि उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर पुलिस सक्रिय होती तो ये घटना नहीं हो सकती थी.

गिरफ्त में मुख्य आरोपी
बता दें कि, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है. जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button