कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
गर्मी में आग से बचाव: कानपुर देहात प्रशासन ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, कानपुर देहात प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

- घरों और खेतों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों को किया गया जागरूक
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशानुसार, कानपुर देहात प्रशासन ने गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। इन घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करना आवश्यक है।
क्या करें:
- घरों में पुरानी वायरिंग को बदल दें।
- एसी को लगातार न चलाएं, बीच-बीच में बंद करें।
- छोटी चिंगारी को भी अनदेखा न करें।
- खाना बनाते समय पानी से भरी बाल्टी पास रखें।
- खाना बनाने के बाद चूल्हे और रेगुलेटर को अच्छी तरह बंद करें।
- मोमबत्ती और अंगीठी का इस्तेमाल सुरक्षित स्थान पर करें।
- माचिस, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ बच्चों से दूर रखें।
- खेतों से फसल काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
- अग्निशमन विभाग का नंबर पास रखें और जरूरत पड़ने पर कॉल करें।
- पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें।
क्या न करें:
- घरों में तारों से निकलने वाली चिंगारी को अनदेखा न करें।
- बिस्तर पर धूम्रपान न करें।
- खड़ी फसल के किनारे खाना न बनाएं।
- चूल्हे की चिंगारी और गरम राख कूड़े के ढेर पर न फेंके।
- सूखी फसल खड़ी होने तक खेतों के आसपास खरपतवार न जलाएं।
- रसोईघर में अनावश्यक ज्वलनशील पदार्थ न रखें।
- खेतों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट आदि न फेंके।
प्रशासन ने नागरिकों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने और आग से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है।



