तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत,परिजन बेहाल
कानपुर देहात में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला।यहां पर एक तेज रफ्तार डंफर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
- कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा
कानपुर देहात में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला।यहां पर एक तेज रफ्तार डंफर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के गहलू भैंसाया निवासी संतोष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र बबलू बीती रात करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से झींझक तिराहा रसूलाबाद से अपने घर की तरफ आ रहा था।
तभी अचानक एक तेज रफ्तार डंफर ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर आनन फानन में एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद लेकर पहुंचे।
जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।



