कानपुर देहात में यमुना में डूबे युवक का मिला शव,पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 20 घंटे के कड़ी मशक्कत कर निकाला शव
कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक युवक के यमुना नदी में डूब जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है।

- परिजन बेसुध,पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक युवक के यमुना नदी में डूब जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ मिलकर नदी से शव बरामद कर लिया है।
बताते चलें कि बीते गुरुवार को रानीपुर गांव का शुभम कटियार अपने मोहल्ले के पंकज कटियार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था।शुद्धिकरण के लिए वह यमुना में स्नान करने गया।इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया।साथ गए लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सभी की नजरों से ओझल हो गया।सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार को एनडीआरफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए।शुभम कटियार रमेश कटियार का दूसरा बेटा था।जब शव गांव लाया गया तो मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही जारी है।



