उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी,टला बड़ा हादसा

कानपुर से इटावा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस संख्या उप 75म 8231 मवई मुक्ता गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई

Story Highlights
  • अकबरपुर औरैया नेशनल हाइवे पर मवई मुक्ता के पद हुआ हादसा

संदलपुर कानपुर देहात। कानपुर से इटावा जा रही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस संख्या उप 75म 8231 मवई मुक्ता गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

Untitled design 17

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की। थाना प्रभारी डेरापुर देवेंद्र कुमार ने जांच में पाया कि हादसा स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। हादसे के बाद भी मौके पर यातायात व्यवस्था सामान्य रही। प्रशासन की सक्रियता से बड़ी दुर्घटना टल गई। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

Related Articles

AD
Back to top button