कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी की जनसेवा से अभिभूत कक्षा 2 की छात्रा, जनता दर्शन में भेंट किया “जय श्री राम” पटका

कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जनोन्मुखी कार्यशैली और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता ने एक नन्हीं छात्रा को इतना प्रभावित किया कि वह उनसे मिलने जनता दर्शन तक पहुंच गई।

Story Highlights
  • पिता संग पहुंची सृष्टि, जिलाधिकारी ने दिया आशीर्वाद

कानपुर नगर: कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जनोन्मुखी कार्यशैली और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता ने एक नन्हीं छात्रा को इतना प्रभावित किया कि वह उनसे मिलने जनता दर्शन तक पहुंच गई। कक्षा 2 की छात्रा सृष्टि ने आज जिलाधिकारी को “जय श्री राम” पटका भेंट कर उनका सम्मान किया, जिससे जनता दर्शन में एक प्रेरणादायक माहौल बन गया।

गायत्री इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के कार्यों से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने अपने पिता राजेश कुमार से उनसे मिलने की ज़िद की। पिता ने बेटी की यह इच्छा पूरी करते हुए उसे जनता दर्शन में ले आए।

जनता दर्शन के दौरान सृष्टि ने बड़े उत्साह से जिलाधिकारी महोदय को “जय श्री राम” लिखा हुआ पटका भेंट किया। जिलाधिकारी ने भी स्नेह दिखाते हुए सृष्टि को शाल ओढ़ाकर उसका उत्साह बढ़ाया और उसे आशीर्वाद दिया।

सृष्टि ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि वह जिलाधिकारी की गरीबों के प्रति करुणा, उनकी सादगी और 26 जनवरी को ऑटो चलाने जैसे कार्यों से बहुत प्रेरित हुई हैं। सृष्टि की माता ने भी कहा कि जिलाधिकारी मुख्यमंत्री के उस भाव को साकार कर रहे हैं, जिसमें गरीब और असहाय जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा गया है।

यह दृश्य जनता दर्शन में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया, जहां एक छोटी बच्ची ने अपनी मासूमियत और सच्चे आदर्शों के प्रति सम्मान दर्शाया। जिलाधिकारी ने बच्ची को मन लगाकर पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

AD
Back to top button