कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बाढ़ का अलर्ट: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कानपुर देहात में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने जानकारी दी है कि यमुना नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और आज रात तक कालपी में यह अपने खतरे के निशान 108 मीटर तक पहुँचने की संभावना है।

Story Highlights
  • चंबल में भारी बारिश के बाद तेजी से बढ़ रही नदियों में उफान, प्रशासन हुआ अलर्ट

कानपुर देहात – चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कानपुर देहात में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने जानकारी दी है कि यमुना नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और आज रात तक कालपी में यह अपने खतरे के निशान 108 मीटर तक पहुँचने की संभावना है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों और तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम को तुरंत सक्रिय करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को बाढ़ चौकियों पर चरणबद्ध ड्यूटी लगाने और उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा गया है।

साथ ही, सभी राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और तहसीलदार को गांवों का लगातार दौरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि बाढ़ की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को उप जिलाधिकारी भोगनीपुर और सिकंदरा से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है।

जनता की मदद के लिए जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 9044070030 और 9454416429 भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading