कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के लिए आवेदन शुरू

इस योजना के तहत पात्रता उम्र 18 से 55 वर्ष है, और आवेदन माटीकला के परंपरागत कारीगरों, शिक्षित बेरोजगारों एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए खुला है।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, 8 तिलक मार्ग लखनऊ के महाप्रबंधक के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में माटीकला एवं शिल्पकला से जुड़े उद्यमियों एवं शिल्पियों के विकास के लिए 50 टूल किट्स का वितरण प्रस्तावित है।

ये भी पढ़े-  बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन शुरू

इस योजना के तहत पात्रता उम्र 18 से 55 वर्ष है, और आवेदन माटीकला के परंपरागत कारीगरों, शिक्षित बेरोजगारों एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए खुला है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://upmatikalabord.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र भरने के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का कार्यालय, रनियां (बैंक ऑफ इंडिया प्रथम तल), कानपुर देहात में कार्य दिवसों में 17 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

यह योजना माटीकला कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके उत्पादन में वृद्धि और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का प्रयास है।

ये भी पढ़े-  उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न

Related Articles

AD
Back to top button