कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की मौत डूबने से नहीं हुई है
- डूबने से नहीं हुई युवक की मौत
- तीन पसलियां टूटी और फेफड़ा फटा
- अत्यधिक रक्तस्राव से हुई युवक की मौत
- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की मौत डूबने से नहीं हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक युवक की बाई तरफ की तीन पसलियां टूटी हुई थीं और फेफड़ा फटा हुआ था।डॉक्टरों ने मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया है।शुक्रवार को जब ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि नहर के पास के दुकानों के व्यापारियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में नहर में गिरा था।पुल के नीचे गहरी चट्टान होने के कारण उसे गहरी चोट लगी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



