उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में चार घरों में चोरी

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में चार घरों में चोरी का मामला सामने आया है।कसमेडा गांव में बीती रविवार की रात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर तीन घरों को निशाना बनाया और नगदी समेत कीमती जेवरात ले उड़े।पहली वारदात बबलू सिंह के घर में हुई

Story Highlights
  • चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में चार घरों में चोरी का मामला सामने आया है।कसमेडा गांव में बीती रविवार की रात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर तीन घरों को निशाना बनाया और नगदी समेत कीमती जेवरात ले उड़े।पहली वारदात बबलू सिंह के घर में हुई।चोरों ने उनके घर से नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिए।बबलू ने बताया कि सुबह उनकी नींद खुली तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।घर के सभी ताले टूटे हुए थे।चोर रात में चुपचाप घर में घुस गए और सारा कीमती सामान पार कर दिया।इसके बाद चोरों ने तीन अन्य घरों में भी निशाना बनाया।सुबह जब लोगों को चोरी की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।घटना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।एस एस आई रामसिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button