उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में चला महिला जागरूकता अभियान

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बा स्थित कंपनी में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था

Story Highlights
  • दिए गए सुरक्षा के टिप्स
  • कई महत्वपूर्ण हस्तियां रही मौजूद

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बा स्थित कंपनी में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था।इस कार्यक्रम में जिलेभर की महिला अधिकारियों,समाजसेवियों और फैक्ट्री की महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला प्रतिनिधियों और समाज सेविकाओं ने अपने विचार साझा किए।सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।आरती डिस्टलरी फैक्ट्री के यूनिट हेड अनुज मलिक और सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी भविष्व में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।महिला प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की बेहतर जानकारी मिली है।इस मौके पर पम्मी सिंह भदौरिया,डॉक्टर ममता चौहान प्रिंसिपल,अर्चना मिश्रा,नीतू पांडेय समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading