बजरंग रामलीला समिति की शताब्दी पर निकली भव्य शोभायात्रा, राम-रावण युद्ध का हुआ मंचन
आज सायं बजरंग रामलीला समिति सुखाई तालाब की रामादल एवं रावण दल की भव्य शोभायात्रा निकली नगर भ्रमण के दौरान यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों तथा मेन रोड से होते हुए वापस आई रास्ते में लोगों ने जगह जगह भगवान राम लक्ष्मण एवं मां जानकी का भव्य स्वागत किया
- बजरंग रामलीला समिति की आज निकली भव्य शोभायात्रा
कानपुर देहात। आज सायं बजरंग रामलीला समिति सुखाई तालाब की रामादल एवं रावण दल की भव्य शोभायात्रा निकली नगर भ्रमण के दौरान यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों तथा मेन रोड से होते हुए वापस आई रास्ते में लोगों ने जगह जगह भगवान राम लक्ष्मण एवं मां जानकी का भव्य स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में लोग राम लक्ष्मण जानकी तथा हनुमान जी की फोटो लेते नजर आए।
इधर रामलीला मैदान का विशाल प्रांगण खचाखच भरा हुआ था अपार जनसमूह राम रावण के भीषण युद्ध का आनन्द लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था। तभी डीजे की आवाज आते ही लोगों के इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई और रामादल तथा रावण दल का मैदान में प्रवेश हुआ लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया और देखते ही देखते राम और रावण का भीषण युद्ध छिड़ गया जैसे ही राम ने रावण के सिर को धड़ से अलग किया मगर ये क्या तुरंत दूसरा सिर निकलआया बार बार ऐसा ऐसा होने पर भगवान राम को चिंता हुई वो कुछ सोचते तभी विभीषण ने बताया कि इसकी नाभि मैं अम्रत है जब तक उसे समाप्त नहीं करेंगे तब तक उस पर विजय पाना संभव नहीं है तभी राम ने बिना देर किए एक ही बाण में उसका अम्रत समाप्त करके एक ही बाण में उसका अंत कर दिया।और धू धू कर रावण जलने लगा।
इस प्रकार भगवान राम ने उस पापी अत्याचारी रावण का अंत किया। बजरंग रामलीला समिति के वरिष्ठ संरक्षक राजेश गुप्ता एवं लालू उर्फ विमल सचान ने बताया कि बजरंग रामलीला समिति अपने सौ वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं तब से लगातार भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें नगर के संभ्रांत लोगों का भी भरपूर प्यार सहयोग तथा आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है जिसके चलते समिति ने इतना लंबा सफ़र तय किया।
ये भी पढ़ें : विजया दशमी पर्व पर आयोजित मेले में उमड़ी भीड़, खराब मौसम के बावजूद आस्था अडिग



