कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर जिले के नवाचारी शिक्षक त्रिलोक चन्द सम्मानित

समारोह में मुख्य अतिथि के.पी. मलिक स्वतंत्र कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विनीत राठी उपनिदेशक उद्दीयान विभाग डीआईओएस बागपत रहें।

बागपत/कानपुर देहात। विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा मेडिसिटी अस्पताल परिसर, कोताना रोड बदौत बागपत किया गया जिसके आयोजक भगवती तोमर अध्यक्ष केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट, डॉ आर एस वर्मा अध्यक्ष चयन समिति, डॉ मनीष तोमर सचिव चौधरी केयर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट, रामपाल सिंह,  विकास मलिक के द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के.पी. मलिक स्वतंत्र कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विनीत राठी उपनिदेशक उद्दीयान विभाग डीआईओएस बागपत रहें।

शिक्षक सम्मान समारोह में देश भर से करीब 1000 आवेदनों में से 100 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया। जिन्होंने शैक्षिक, खेल, मोटिवेशनल टीचिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इन्हीं उत्कृष्ट शिक्षकों में से डॉ. त्रिलोक चन्द को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया हैं। डॉ त्रिलोक चन्द कानपुर देहात के रसूलाबाद ब्लॉक के सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरिया में गणित/ विज्ञान के अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

शिक्षक नवाचारी गतिविधियों के द्वारा शिक्षण करते है। और शिक्षा के क्षेत्र में लेखन भी करते हैं इससे पहले डॉ.त्रिलोक चन्द को कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। अध्यापक के सम्मानित होने पर जिले के बीएसए श्री अजय कुमार मिश्र खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह व सभी शिक्षक गणों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

AD
Back to top button