24 घंटे में शिवलिंग की पिंडी चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर और थानाध्यक्ष मूसानगर ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया।

कानपुर देहात के थाना मूसानगर पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए राधाकृष्ण मंदिर से चोरी हुई शिवलिंग की पिण्डी की घटना का खुलासा कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना
06 अक्टूबर 2025 की सुबह मोहल्ला गढ़, मूसानगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शिवलिंग की पिण्डी चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली। क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर और थानाध्यक्ष मूसानगर ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य संकलन किया। जनसहयोग से नई पिण्डी स्थापित की गई।
जांच और गिरफ्तारी
शिकायतकर्ता राजकुमार तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में अंशू तिवारी उर्फ विकास कुमार निवासी मुक्तानगर का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 08 अक्टूबर 2025 को आरोपी को हलिया मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का बयान
पूछताछ में अंशू तिवारी ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी है। उसने यह सोचकर शिवलिंग की पिण्डी निकाल ली थी कि उसके नीचे सोने-चांदी के सिक्के या कोई कीमती वस्तु मिलेगी। कुछ न मिलने पर उसने पिण्डी को मंदिर के सामने बने कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पिण्डी बरामद कर ली।
also read- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर “अटेवियन” ने भरी हुंकार, सरकार सुनने को नहीं तैयार



