फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फतेहपुर: ‘कीचड़ का जाल’ बना बबुंरार का मुख्य मार्ग, सालभर से जर्जर रास्ते पर फिसल रहे बच्चे

'घर-घर जल योजना' के बाद बिगड़ी हालत; BDO ने जांच कराकर तत्काल मरम्मत का दिया आश्वासन

विवेक सिंह, फतेहपुर। फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरार का मजरा बबुंरार गाँव पिछले एक साल से भीषण जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। गाँव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों का जीवन दूभर हो गया है।

मुख्य सड़क की इस हालत के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता किसानों के खेतों तक जाने का और बच्चों के प्राथमिक विद्यालय पहुँचने का एकमात्र मार्ग है, जहाँ कीचड़ के कारण आए दिन बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। बरसात में उचित जल निकासी न होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पूरा मार्ग जलमग्न रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या तब और बढ़ गई जब ‘घर-घर जल योजना’ के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए ठेकेदारों ने खड़ंजा उखाड़ दिया और उसे दोबारा ठीक नहीं किया। रास्ते पर ओवरलोड ट्रैक्टरों के आवागमन से नाली भी धँस गई है, जिससे घरों का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। गाँव के निवासी बिपिन सिंह, शिवसहाय सिंह, गंगा सिंह, मनोज सिंह और कल्लू समेत अन्य लोगों ने पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गाँव वालों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) राजेंद्र कुमार यादव से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में BDO राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है, लेकिन वह मामले की जाँच कराएंगे और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि उनकी यह पुरानी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी।

ये भी पढ़े- मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button