कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शाहजहांपुर में कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार पिता पुत्र घायल

भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात में शाहजहांपुर के सामने मुगल रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान डालचंद्र 55 वर्ष और उनके पुत्र शालू 16 वर्ष के रूप में हुई है।

सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव निवासी शीलू ने बताया कि उनके पिता डालचंद्र और भाई शालू शाहजहांपुर बाजार में खरीददारी करने जा रहे थे।इसी दौरान शाहजहांपुर रोड पर एक तेज रप्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां मौजूद चिकित्सक आरती सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button