कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रशासन सतर्क

सुरक्षित घाटों पर ही करें पूजा : जिलाधिकारी

कानपुर देहात:  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि आगामी छठ पूजा पर्व के अवसर पर जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब एवं पोखरों पर एकत्र होकर पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं तथा जनमानस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें। घाटों पर उतरते समय पानी की गहराई एवं फिसलन का ध्यान रखें, अपने बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें तथा भीड़ में धक्का-मुक्की, शोरगुल या सेल्फी लेने से बचें। पूजा के दौरान दीया, अगरबत्ती, माचिस आदि ज्वलनशील वस्तुओं को कपड़ों से दूर रखें और पूर्ण सावधानी बरतें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी श्रद्धालु पुलिस, गोताखोरों, स्वयंसेवक दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 या 9454416429 पर सूचना दें ताकि सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नशे की हालत या थकान की स्थिति में पानी में प्रवेश न करें।

अंधेरे या असुरक्षित घाटों पर पूजा न करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। श्रद्धालु जल में स्नान करते समय कोई खेलकूद न करें और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पटाखे या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग बिल्कुल न करें। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे छठ पर्व को शांति, अनुशासन और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाएँ ताकि पर्व का आयोजन सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला शव 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button