कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में न्यायिक एसडीएम प्रद्युम्न कुमार को प्रशासनिक एसडीएम की जिम्मेदारी

शालिनी उत्तम को संबद्ध किया गया मुख्यालय

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील में तैनात न्यायिक एसडीएम प्रद्युम्न कुमार को अब प्रशासनिक एसडीएम की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं शालिनी उत्तम को मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

उनकी प्राथमिकता समयबद्ध तरीके से कर संबंधी मामलों और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना होगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में निरीक्षण के साथ साथ जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप जियो टैग फोटो भी लगाई जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर में निवास करते हैं और 2024 में श्रावस्ती जिले से बतौर तहसीलदार पदोन्नत होकर एसडीएम बने हैं।जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकंदरा में प्रशासनिक एसडीएम के रूप में यह उनकी चौथी नियुक्ति है।इससे पूर्व श्रावस्ती जिले में पदोन्नति के बाद उनका पहला कार्यभार न्यायिक एसडीएम के रूप में था।

उसके बाद उन्हें प्रशासनिक का चार्ज मिला और कुछ समय बाद उनका स्थानांतरण कानपुर देहात हो गया।कानपुर देहात में उन्हें लगभग दो माह हो चुके हैं।एक माह तक उन्होंने जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के सहायक के रूप में मुख्यालय पर तैनात रहकर कार्य किया,जिसके बाद लगभग एक माह पूर्व उन्हें सिकंदरा तहसील में न्यायिक एसडीएम नियुक्त किया गया था और अब उन्हें प्रशासनिक का भी कार्यभार मिल गया है।

Related Articles

AD
Back to top button