उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जेसीबी से पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा

कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते टला।माती रोड पर सड़क किनारे पेड़ उखाड़ते समय जेसीबी मशीन ने भूमिगत सीएनजी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया।गैस रिसाव के कारण आसपास का इलाका तुरंत गैस की गंध से भर गया,जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और फायर विभाग को सूचना दी

Story Highlights
  • रेस्क्यू टीम ने खाली कराया इलाका

पुखरायां।कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते टला।माती रोड पर सड़क किनारे पेड़ उखाड़ते समय जेसीबी मशीन ने भूमिगत सीएनजी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया।गैस रिसाव के कारण आसपास का इलाका तुरंत गैस की गंध से भर गया,जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और फायर विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे टीम ने स्थित को नियंत्रित करने के लिए तुरंत इलाके को खाली कराया और आसपास की दुकानों व घरों को बंद करवा दिया।फायर कर्मियों ने किसी भी चिंगारी या आग लगने की संभावना को रोकने के लिए पाइपलाइन के आसपास पानी का छिड़काव शुरू किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए गैस कंपनी की तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया गया।टीम तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत में जुट गई है।प्रशासन ने एहतियात के तौर पर माती रोड पर आमजन की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि स्थित पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।फायर विभाग और गैस कंपनी की टीम मिलकर रिसाव रोकने के प्रयासों में लगी है।अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा के लिए घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

AD
Back to top button