कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत कानपुर देहात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

कानपुर देहात: आज महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत, जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना और अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना है।

इस दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों (जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव) से सावधान रहने के टिप्स साझा किए गए। कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी दी गई।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button