उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित मीरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित मीरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के डुड़ियामऊ निवासी सूरज के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक सूरज किसी काम से पुखरायां आया हुआ था।मीरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने उसे आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने उसका उपचार किया।



