उत्तरप्रदेश

प्रयागराज : निषाद समुदाय के लोगों से प्रियंका ने की मुलाकात कहा- कांग्रेस आपके साथ

प्रयागराज के बसवार गांव पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार आपके लिए काम नहीं कर रही है. किसानों का भला नहीं हो रहा है. ये सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है, लेकिन हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे.

निषाद समुदाय के लोगों से हुई थी पुलिस की झड़प
बता दें कि, 4 फरवरी को यहां नाविकों की पुलिस से झड़प हुई थी. इस दौरान पुलिस ने कई नाविकों और मजदूरों की पिटाई कर उनकी नावें तोड़ दी थीं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस गांव में अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेज चुके हैं. वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं.

यूपी पर है फोकस
गौरतलब हे कि, इससे पहले प्रियंका गांधी 11 फरवरी को प्रयागराज आई थीं. इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी. बीते कुछ दिनों में प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं. किसान आंदोलन को लेकर भी प्रियंका सरकार पर हमलावर हैं. फरवरी में अब तक प्रियंका 5 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button