कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां पुलिस ने दर्ज किया मां की तहरीर पर पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

रनियां थाना क्षेत्र के करचल गांव में रविवार की दोपहर एक नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के करचल गांव में रविवार की दोपहर एक नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर मृतका की मां की तहरीर पर आज मंगलवार को रनिया पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर सरसौल निवासी संगीता उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्री पप्पू की शादी 5 माह पूर्व करचल गांव के रहने वाले राजा पुत्र चेतराम के साथ हुई थी। रविवार की दोपहर संगीता ने घर के अंदर दीवार में लगी एक लोहे की खूंटी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी।

घटना की जानकारी पर रनिया पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की थी। इधर घटना की जानकारी पर मृतका की दादी चंद काली, चाची रागिनी, चाचा उमाकांत, बहन ममता, मां शशि व अन्य पारिवारिक घटना स्थल पर पहुंचे थे और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि 1 जून 2025 को दोनों पक्षों की सहमति से राजा पुत्र चेतराम की शादी उसके बेटी के साथ हुई थी।

प्रार्थनी गरीब होने के कारण दहेज कम दे सकी थी, शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी पर दहेज को लेकर दबाव बनाते तथा मारपीट करते थे। मृतका की मां शशि की तहरीर पर मंगलवार को रनिया पुलिस ने पति राजा, ससुर चेतराम, सास सरोजिनी, देवर राज पर धारा 85/80 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना व मार पीट कर मार देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनियां ने बताया कि मृतका की मां शशि की तहरीर पर पति समेत 4 पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button