कानपुर देहात: थाना प्रभारी सिकंदरा हरिओम प्रकाश त्रिपाठी व एक दरोगा लाइन हाजिर
दिनेश कुमार गौतम को थाने की कमान

- कांस्टेबल गौरव कुमार के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाही
- नवनियुक्त थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम बोले पीड़ितों के साथ होगा न्याय,अराजकतत्वों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सिकंदरा थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी व दरोगा चरन सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।एंटी करप्शन टीम द्वारा थाने में तैनात सिपाही गौरव कुमार को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद यह कार्यवाही की गई है।वहीं एस पी ने थाना अध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार गौतम को नियुक्त किया है।दिनेश कुमार गौतम ने तत्काल थाने का चार्ज संभाल लिया है।
बताते चलें कि एंटी करप्शन की टीम ने बीते सोमवार को कांस्टेबल गौरव को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना अकबरपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।सूत्रों की माने तो कांस्टेबल गौरव कुमार थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी के कारखास बताए जा रहे थे।
सिकंदरा थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम की भ्रष्टाचार्य के खिलाफ बड़ी कार्यवाही देखने को मिली।सिकंदरा क्षेत्र में कांस्टेबल गौरव कुमार की गिरफ्तारी के बाद ओयो संचालकों और पुलिस की मिलीभगत की धुंधली तस्वीर साफ स्पष्ट हो गई है।कांस्टेबल गौरव कुमार के काले कारनामे के बाद कानपुर देहात की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी व दरोगा चरन सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि थाना सिकंदरा क्षेत्र में दरोगा चरन सिंह की जांच पड़ताल की जाए तो रिश्वत के मामले में लिप्त पाए जाएंगे।वहीं भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन की इस बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।सिकंदरा थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को लाइन हाजिर किए जाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने दिनेश कुमार गौतम को थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।दिनेश कुमार गौतम ने थाने का चार्ज संभाल लिया है।इससे पूर्व भी वह कानपुर देहात के मूसानगर,राजपुर समेत कई थानों की बागडोर संभाल चुके हैं।मंगलवार को सिकंदरा थाने का चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में नजर आए।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा।थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना जाएगा।फरियादी बिना हिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।पीड़ितों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जायेगा।अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थाना क्षेत्र में अमन चैन में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।



