कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मजार के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गल्ला व्यापारी का शव,इलाके में सनसनी

हत्या की आशंका, अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान और केसरी निवादा के बीच रामगंगा नहर पटरी पर स्थित एक मजार के पीछे मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।मृतक की पहचान अरशदपुर निवासी 28 वर्षीय गल्ला व्यापारी राजाबाबू के रूप में हुई है।

राजाबाबू सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से 70000 रुपए लेकर निकले थे।शिवली में उसकी मुलाकात चचेरे भाई अजीत कुमार से हुई।अजीत ने उसे 80 हजार रुपए दिए थे।राजाबाबू को कुल डेढ़ लाख रुपए बैंक में जमा करने थे।इसके बाद वह वहां से चला गया।मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केसरी निवादा और भेवान गांव के बीच रामगंगा नहर पटरी पर स्थित मजार के पीछे झाड़ियों में उसका शव और बाइक पड़ी मिली।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बाइक के नंबर से मृतक के परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलने पर मृतक के पिता संतराम वर्मा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।घटनास्थल पर अंग्रेजी शराब के चार खाली क्वार्टर,तीन गिलास और खून से सने ब्लेड के टुकड़े मिले।मृतक के शरीर में कई गहरे घाव थे।उसके सीने पर खून से सना एक सुसाइड नोट भी चिपका हुआ था।घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

पिता संतराम,मां सुखदेवी,बहन पूनम,भाई प्रमोद और चचेरे भाई शिवकांत का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Related Articles

AD
Back to top button