कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा रुख, अलग-अलग थानों में 14 लोगों पर हुई कार्यवाही

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद जिले भर में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को जिले में शांति और सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कुल 14 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्यवाही की है।

इस अभियान के दौरान रनियां थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाते हुए 05 व्यक्तियों का चालान किया। इसके अलावा गजनेर, रूरा, मूसानगर और रसूलाबाद थाना पुलिस ने भी 02-02 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की, जबकि शिवली पुलिस ने 01 व्यक्ति का चालान किया।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button