कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

न्याय की आस: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुनीं जन-समस्याएं, कहा- हर पीड़ित को मिलेगा इंसाफ

पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

कानपुर देहात। जिले में फरियादियों को न्याय दिलाने और पुलिसिंग को जन-सुलभ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आज एक नई नजीर पेश की। अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी ने न सिर्फ फरियादियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर न्याय का पूरा भरोसा दिलाया।

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के समक्ष आज अपनी गुहार लेकर पहुंचे पीड़ितों को पुलिस का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। उन्होंने हर एक फरियादी की समस्या को बेहद गंभीरता और धैर्य के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्रों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि मामलों को केवल फाइलों में न घुमाया जाए, बल्कि समय सीमा के भीतर उनका न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर टालमटोल या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के निर्देश का असर पूरे जिले में देखने को मिला। इसी क्रम में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने सर्किलों में जनसुनवाई की। उन्होंने भी पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर त्वरित और न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस संवेदनशील रवैये से फरियादियों में न्याय की उम्मीद जागी है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button