उत्तरप्रदेश

दौलत के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, अपनी ही मां का बेरहमी से किया कत्ल

क्वारसी थानाक्षेत्र में रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुलदीप वर्मा के इकलौते बेटे योगेश ने ही अपने घर में डकैती की पूरी योजना तैयार की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं और मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए.

जुड़ती गईं कड़ियाां
बदमाश करोड़ों रुपये गहने लूटकर फरार हो गए थे. अब लूट और हत्या करने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं, जो सच सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं और मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए. रिश्तों का कत्ल करने में आरोपी को जरा भी संकोच नहीं हुआ.

बेटे ने रची साजिश
क्वारसी थानाक्षेत्र में रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुलदीप वर्मा के इकलौते बेटे योगेश ने ही अपने घर में डकैती की पूरी योजना तैयार की थी. योगेश को एक शादीशुदा महिला सोनम से प्यार था और वो कुछ दिन पहले उसे पत्नी बनाकर अपने घर ले आया था. जिस पर योगेश की मां कंचन ने उसे घर पर रखने से इनकार कर दिया था.

बेरहमी से किया मां का कत्ल
इसके बाद योगेश सोनम को साथ लेकर रामघाट रोड पर एक किराए के मकान में रहने लगा. घर से मिलने वाला खर्च भी योगेश को अब नहीं मिल रहा था. जिसकी वजह से उसकी अय्याश जिंदगी पर ब्रेक लग रही थी. इसी बात से परेशान योगेश ने अपनी पत्नी सोनम, दोस्त तनुज चौधरी और उसकी प्रेमिका रिनी उर्फ शैलजा को शामिल कर साजिश रची. 19 को योगेश घर पहुंचा और मां की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने घर से करीब एक करोड़ से ज्यादा के गहने लूट लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button