अपर जिलाधिकारी वित्त ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें,03 शिकायतों का किया गया निस्तारण
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतें सुनीं।इस दौरान राजस्व विभाग सहित अन्य मामलों से संबंधित कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शेष मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए और दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी जाए।अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए अविलंब गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,पूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार,थाना प्रभारी मूसानगर कालीचरन कुशवाहा,एस आई श्याम सिंह समेत समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



