कानपुर: कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक योजना के अंतर्गत कौशल विकास पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित

कानपुर नगर: प्रधानाचार्य/चीफ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर ने अवगत कराया है कि संस्था द्वारा संचालित कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (सी०डी०टी०पी०) योजना के अंतर्गत तीन माह की अवधि के विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम दिनांक 01 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक मुख्य केंद्र एवं प्रसार केंद्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में कम्प्यूटर ऑपरेटर / डाटा एंट्री ऑपरेटर, वेल्डिंग एवं फैब्रिकेशन, मोबाइल रिपेयरिंग तथा हाउस वायरिंग शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 30-30 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन सादा कागज पर किया जाना है, जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, सभी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा प्रार्थना पत्र संलग्न होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को सायं 5:00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में सीधे संस्था में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उक्त पाठ्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राओं की स्क्रूटनी दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक, कानपुर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए न तो कोई अलग से बुलावा पत्र प्रेषित किया जाएगा और न ही किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय होगा। इच्छुक सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्था में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
आवेदन पत्र भेजने अथवा जमा करने का पता प्रधानाचार्य/चीफ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, सी०डी०टी०पी०, राजकीय पॉलिटेक्निक, जी०टी० रोड, गुरुदेव पैलेस के निकट, विकास नगर, कानपुर–208002 है।
ये भी पढ़े- कानपुर: लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अंतर्गत संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित



