कानपुर देहात: मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया सड़क पर प्रदर्शन
मुख्यालय को जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात; आज सोमवार को मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम परिवर्तित किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे विरोध प्रदर्शन किया। ओवर ब्रिज के नीचे से जुलूस निकालकर माती रोड तक नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने इस दौरान भाजपा सरकार सहित पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। और मनरेगा योजना का नाम बदल कर उसमें राज्य सरकार की सहभागिता पर आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध जताया। केंद्र सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में किए गए परिवर्तन को लेकर पूरे देश में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उसी क्रम में सोमवार को कानपुर देहात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर के ओवर ब्रिज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। तथा भाजपा सरकार सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश खोखला हो गया है हर तरफ बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ रहा है अब सरकार गरीबों के हित में संचालित मनरेगा योजना में भी फेरबदल कर रही है।
महात्मा गांधी का नाम बदलकर बापू योजना करने के साथ पूर्ण रूप से केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना में राज्य सरकार को भी जोड़ रही है यह महात्मा गांधी का अपमान है इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क से लेकर संसद तक इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आज ईड़ी का उपयोग कर केंद्र की सत्ता में बने रहना चाहते है। लेकिन देश की जनता इस बात को जान चुकी है और कांग्रेस मोदी जी के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मनोरमा संखवार, जाबिर मंसूरी, नीलम दिवाकर, राजेंद्र सचान, गुलफाम खान, मुन्ना खान, राकेश दोहरे, गोविंद यादव, बसंत लाल, वाजिद कुरैशी, दिलीप सिंह मुन्ना आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर: शिवराजपुर के पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत व खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश



