कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का चाबुक,पांच ट्रैक्टर किए सीज

जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार, पुलिस प्रशासन कार्यवाही में जुटा

कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्यवाही की है। लहरापुर रोड स्थित भारामऊ गांव के निकट जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन की सूचना पर उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला।

नायब तहसीलदार शिवदर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।इस दौरान मौके से पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए,जिन्हें रसूलाबाद कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया गया।छापेमारी की भनक लगते ही जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया।सूत्रों के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र में खनन माफिया ग्राम सभा और वन विभाग की जमीनों पर अवैध रूप से खनन कर रहा था।

जिससे समतल जमीन गड्ढों में तब्दील हो रही थी और सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा साथ ही पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही थी।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पांच ट्रैक्टर सीज किए गए हैं।मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button