कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसूलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कानपुर देहात: जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसूलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 16 अगस्त 2025 का है, जब पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रसूलाबाद थाने में नीरज उर्फ उत्कर्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी नीरज उर्फ उत्कर्ष, जो कि ग्राम खेड़ा कुर्सी का निवासी है, घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

थाना रसूलाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज, 2 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11:50 बजे विषधन तिराहा से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए 25 वर्षीय आरोपी नीरज उर्फ उत्कर्ष को पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button