कानपुर देहात में युवक लापता,लावारिश मिली मोटरसाइकिल
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर गांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया।युवक की मोटरसाइकिल हवासपुर नदी के पुल पर लावारिस हालत में मिली है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
लापता युवक की पहचान 26 वर्षीय बृजेंद्र कुमार उर्फ भाटी के रूप में हुई है।वह 26 दिसंबर 2025 की सुबह 11 बजे अपनी बजाज मोटरसाइकिल से घर से निकला था।बृजेंद्र के घर से निकलने के अगले दिन उसकी मोटरसाइकिल हवासपुर नदी के पुल पर लावारिस हालत में पाई गई।इसके बाद से बृजेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
उसके भाई महेंद्र कुमार ने मंगलपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने महेंद्र कुमार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवक की तलाश में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।



