कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए ब्यूटी केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सकेंगी।

Story Highlights
  • वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अनूठी पहल
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में शुरू हुआ कोर्स
  • कोर्स पूरा होने पर लाभार्थियों को मिलेगा एनसीवीईटी प्रमाण पत्र

कानपुर देहात: जनपद की पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘ब्यूटी केयर असिस्टेंट’ व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के नए बैच का भव्य शुभारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वामा सारथी अध्यक्षा सुरभि पाण्डेय और उपाध्यक्षा नेहा वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को हुनरमंद बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बन सकेंगी।

जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) के सहयोग से शुरू हुए इस कोर्स के बारे में संस्थान के निदेशक इमरान खाँ ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल कौशल प्रदान करेगा, बल्कि कोर्स पूरा होने के बाद सभी को एनसीवीईटी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार स्थापित करने में बेहद मददगार साबित होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक इमरान खाँ, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक प्रेम चन्द्र शुक्ला और उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लगन के साथ सीखने की सलाह दी।

इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी मोहम्मद दानिश, विश्व प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, प्रशिक्षिका जया सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- kanpur dehat news: बलहरामऊ प्रीमियर लीग: अंगदपुर ने जीता खिताब, फाइनल में मौजपुर को दी करारी शिकस्त

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button