कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मैथा तहसील में समाधान दिवस आयोजित, एडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1 शिकायत प्राप्त हुई।

Story Highlights
  • अपर जिलाधिकारी राजस्व दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न।
  • कुल 34 शिकायतों में से 3 का मौके पर ही हुआ समाधान।
  • सबसे ज्यादा 19 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं।
  • एसडीएम राजकुमार पांडेय ने विभागों को त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

मैथा, कानपुर देहात:  तहसील मैथा के सभागार में अपर जिलाधिकारी राजस्व दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। समाधान दिवस में कुल 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

एसडीएम मैथा राजकुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। कुल 34 शिकायतों में से राजस्व विभाग की 19, विद्युत विभाग की 6, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय की 3, शिवली थाना की 2 और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 1 शिकायत प्राप्त हुई। शेष अन्य विभागों से जुड़ी थीं।

अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शेष बची सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ संजू सिंह, पीएचसी मैथा के प्रभारी सिद्धार्थ पाठक सहित तहसील और ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा रुख, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 139 वाहनों का किया चालान

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button