उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 25 वर्षीय महिला लापता

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला कहीं लापता हो गई।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के अंदाया गांव निवासी लाल जी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए

Story Highlights
  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला कहीं लापता हो गई।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के अंदाया गांव निवासी लाल जी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्रवधू शिवानी राठौर मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।देर रात तक शिवानी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन बंद पाया गया।काफी खोजबीन के बाद भी शिवानी का कोई सुराग नहीं लग सका।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।लापता महिला की तलाश कराई जा रही है।

also read: शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीआरसी में हुई बैठक

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button