कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी,लाखों का सामान जलकर राख

दमकल कर्मियों ने पाया काबू, तहसील प्रशासन ने की जांच, आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने का दिया आश्वासन

कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।घटना गुरुवार देर रात कस्बे के स्टेट बैंक के बगल में स्थित साक्षी ट्रेडर्स इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई।

पड़ोसी की सूचना पर रात करीब 2 बजे दुकानदार मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया।घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।कस्बा डेरापुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ मामा की यह दुकान करीब 10 वर्ष पुरानी थी।

यहां इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री और मरम्मत की जाती थी।आग से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।दुकानदार ने घटना की सूचना संबंधित लेखपाल को दी।सूचना मिलते ही लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

AD
Back to top button