कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सड़क सुरक्षा माह: प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने ली यातायात नियमों की शपथ

कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. निर्विकार कटारिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस मुहिम का हिस्सा बने।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा एनएच-2 बारा स्थित प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज में एक भव्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त आर. आर. सोनी और अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजीव सिरोही और एआरटीओ सोमलता यादव ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। छात्रों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग के खतरे और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों की जिज्ञासाओं और तकनीकी प्रश्नों का समाधान भी किया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. निर्विकार कटारिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस मुहिम का हिस्सा बने।

जागरूकता अभियान के साथ-साथ परिवहन विभाग ने धरातल पर भी सख्त कार्यवाही की। बाराजोर टोल के पास बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वाले 43 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही भारी वाहनों में प्रेशर हॉर्न की जांच कर 11 वाहनों पर कार्यवाही हुई। सड़क पर चल रहे 10 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, ताकि रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। एआरटीओ प्रशांत तिवारी ने बताया कि प्रवर्तन और जागरूकता की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button