उत्तरप्रदेश

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने पीट-पीटकर मार डाला, पांच गिरफ्तार

फिरोजाबाद में एक युवक को इस कदर पीटा गया कि उसकी जान चली गई. घटनाक्रम के तहत युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और इसकी जनकारी घरवालों को हो गई.

ये भी पढ़े- 10 सालों से फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार
लड़की शादी के लिये तैयार थी

मृतक की मां आशा देवी ने बताया कि, मेरे बेटे पवन का एक लड़की से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात को 11:00 बजे लड़की ने अपने घर पर बुलाया और 6 लोगों ने रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की. लड़की तो शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके घर वाले तैयार नहीं थे. इस बीच लड़के की मौत हो गयी.

ये भी पढ़े-
यूपी : निषादों की मदद के लिए प्रियंका गांधी ने बढ़ाए हाथ, अजय लल्लू से भिजवाए 10 लाख रूपये

पांच की गिरफ्तारी

फिरोजाबाद के एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि, थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जिसमें प्रेमिका के परिवार के सात लोगों ने युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्या में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

Related Articles

AD
Back to top button