उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर: पुखरायां में अवैध धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल ने थाने में दी तहरीर

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में अवैध धर्मांतरण की कोशिशों का एक गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को बजरंग दल के जिला संयोजक अंशु त्रिवेदी ने थाना प्रभारी भोगनीपुर को प्रार्थना पत्र देकर मंडी समिति के पीछे स्थित एक चर्च में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत

Story Highlights
  • कानपुर देहात के पुखरायां में अवैध धर्मांतरण की कोशिश का आरोप।
  • बजरंग दल के जिला संयोजक ने भोगनीपुर थाने में दी लिखित तहरीर।
  • मंडी समिति के पीछे स्थित चर्च में संदिग्ध गतिविधियां होने का दावा।
  • पहले भी शिकायत होने पर संचालकों ने मांगी थी माफी।
  • बजरंग दल ने कठोर कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

भोगनीपुर। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में अवैध धर्मांतरण की कोशिशों का एक गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को बजरंग दल के जिला संयोजक अंशु त्रिवेदी ने थाना प्रभारी भोगनीपुर को प्रार्थना पत्र देकर मंडी समिति के पीछे स्थित एक चर्च में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उक्त स्थान पर पिछले काफी समय से अवैध रूप से चर्च का संचालन हो रहा है, जहाँ भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। बजरंग दल का दावा है कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि चर्च में बाइबिल के साथ कई लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और पुलिस को सूचित करने की बात कही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व में भी इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी, तब संचालकों ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन गतिविधियां पुनः शुरू हो गईं। बजरंग दल ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में तेज रप्तार बोलेरो ने ऑटो में मारी टक्कर,सात घायल दो गंभीर

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button