सुंदरपुर तथा लेवामऊ में शिक्षक संकुल बैठक संपन्न,महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय तथा लेवामऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय तथा लेवामऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। सुंदरपुर में नोडल शिक्षक गुढ़ा मनोज मिश्रा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक के दौरान विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।एआरपी अश्वनी कटियार ने निपुण विद्यालय ऐसेनमेंट की बारीकियों को समझाया।उन्होंने बताया कि कक्षा 1 व 2 के 14,14 बच्चों को 27 जनवरी से निपुण असेसमेंट कराना है।जिसका मुख्य उद्देश्य 3 से 9 वर्ष के बच्चों को निपुण बनाना है।यह कार्यक्रम डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही साथ बच्चों को भाषा और गणितीय दक्षताओं में समान रूप से विकसित करना है।उन्होंने यह भी बताया कि इस बार असेसमेंट में एआई तकनीकी का प्रयोग कर निपुण को पारदर्शिता ढंग से कराने पर जोर दिया जा रहा है।भाषा और दक्षता में 75 प्रतिशत तथा निपुण आकलन में 80 प्रतिशत होने पर विद्यालय निपुण बनता है।संजय मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय लेवामऊ में शिक्षक देवेंद्र सिंह ने बायो के बुनियादी ज्ञान के बारे में बताया।बैठक में निपुण लक्ष्य आकलन,विद्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।नोडल शिक्षक सनायाखेड़ा गजेंद्र गुप्ता ने निपुण लक्ष्य ऐप की बारीकियों को समझाया।एजेंडा के अनुसार बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस मौके पर शैलेन्द्र सचान,मनोज मिश्रा,निधि सचान,मोहित,संगीता,रजनी,रेखा,स्वाति,निधि,दशरथ,मनीष,संजेश कटियार,अनिल,माधुरी,संजय सोनकर,देवेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।



